नेशनल युवा कोऑपरेटिव सोसायटी (एनवाईसीएस) की शुरुआत करते हुए ‘युवा विकास’ का जो बीज हमने 25 वर्ष पहले बोया था, वह आज फलदार वृक्ष के रूप में हमारे सामने है। यहां तक पहुंचने की यात्रा बेहद चुनौतीपूर्ण रही है, लेकिन अपने सतत प्रयासों से सोसायटी ने इनका सामना बेहद निर्भिकता और प्रतिबद्धता से किया है। उम्मीद है कि नई सहकारिता नीति के अनुसार युवाओं को सहकारी उद्यमों में दीर्घकालिक करियर अपनाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना, सहकार केंद्रित विकास को प्रोत्साहित करना और उनका कौशल बढ़ाने वाले इकोसिस्टम को बढ़ावा देने में एनवाईसीएस सदैव अग्रणी रहेगा।
--- श्री वी. मुरलीधरन (संस्थापक अध्यक्ष)