श्री प्रकाश चंद्र साहू (अध्यक्ष)

NYCS    09-Sep-2025
|

 
Prakash Chandra Sahu

कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को रोजगार लायक बनाने, उनमें उद्मशीलता की भावना को प्रोत्साहित कर उन्हें उद्यमी बनाने की 25 वर्ष की हमारी यात्रा बेहद शानदार और सफल रही है। इस दौरान हमने नए-नए आयाम स्थापित किए और देश भर के लाखों युवाओं का भविष्य संवारने में मददगार रहे। हमारी सफलता इस बात से भी फलित होती है कि राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025 में भी युवाओं और महिलाओं के कौशल विकास और कौशल बढ़ाने वाले इकोसिस्टम को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया गया है। हमारी कोऑपरेटिव सोसायटी लंबे समय से यह काम करती आई है। ऐसे युवा जो कुछ नया सीखकर, नए क्षेत्रों, नए व्यवसायों और नए अवसरों का उचित प्रयोग करते हुए देश की उन्नति में अपना योगदान देने की क्षमता रखते हैं, उनके लिए हम अग्रसर रहते हुए अपनी प्रतिबद्धता पूरी करेंगे।

--- श्री प्रकाश चंद्र साहू (अध्यक्ष)